अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान बोला- जंग का फैसला हम करेंगे
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई लगभग 'पूरी' हो चुकी है। हम कई मायनों में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन अभी उतनी नहीं जितनी चाहिए। युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान निर्णायक रूप से नहीं हार जाता है। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। ट्रंप के युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत के बाद ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर से गिरकर 90 डॉलर के नीचे पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड में भी करीब 9% की गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: ट्रंप के संकेत के बाद कच्चा तेल धड़ाम! 120 डॉलर से सीधे 90 के नीचे आया ब्रेंट क्रूड
ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है और उसका सैन्य ढांचा काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है। उन्होंने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत हुई। पुतिन ईरान लड़ाई में 'मदद' करना चाहते हैं।
ईरान ने की बड़ी गलती
मोजतबा खामेनेई के ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने पर नाराजगी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि मोजबता को सुप्रीम लीडर चुनकर ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इससे समस्याएं और ज्यादा बढ़ेंगी। मैं उन लोगों की पसंद देखकर निराश हुआ हूं।
युद्ध का अंत हम तय करेंगे : ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध खत्म करने वाले बयान पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रतिक्रिया दी है। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा कि युद्ध का अंत हम ही तय करेंगे। अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो तेहरान इस क्षेत्र से 'एक लीटर तेल' का निर्यात भी नहीं होने देगा।
गौरतलब है कि अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। अमेरिका और इजरायल ईरान में भीषण बमबारी कर रहे हैं। वहीं ईरान ने इजरायल के साथ ही खाड़ी देशों में स्थित अमेरिका सैन्य अड्डों पर लगातार जवाबी हमले कर रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें