Pakistan Oil Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान बेहाल, सरकारी गाड़ियों का ईंधन आधा, सांसदों की सैलरी में कटौती
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों में कटौती योजना का ऐलान किया है। इसके तहत 2 महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। 60% सरकारी वाहन नहीं चलेंगे। सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के लिए कैबिनेट के सदस्य, अधिकारी वेतन नहीं लेंगे। सांसदों की सैलरी में 25 फीसदी की कटौती की जा रही है। 20 ग्रेड या इसके ऊपर के अधिकारी, जिनका वेतन 3 लाख से ज्यादा है, उनके दो दिन के वेतन की कटौती करके नागरिक रिलीफ के लिए खर्च किए जाएंगे। इफ्तार पार्टी पर भी रोक लगा दी गई है।
स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से तेल सप्लाय बाधित
55 रुपए बढ़ाए थे दाम
पाकिस्तान सरकार ने 7 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 55 रुपए लीटर का इजाफा किया था। यहां पेट्रोल 321 रुपए प्रति लीटर हो गए। हाई स्पीड डीजल का भाव 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गया। पहले इसकी कीमत 280.86 रुपए प्रति लीटर थी। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने दाम बढ़ाते समय कहा था कि पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा हर हफ्ते की जाएगी। हालात सुधरते ही कीमतों में कमी भी की जा सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta