बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. israel strikes beirut lebanon death toll rises iranian evacuation march 2026
Last Modified: बेरूत/तेल अवीव , सोमवार, 9 मार्च 2026 (16:21 IST)

इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध

Israel Lebanon attack
पश्चिम एशिया में छिड़ा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत पर भीषण हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन ताजा हमलों में 12 और लोगों की जान चली गई है, जिसके साथ ही इस संघर्ष में मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 394 हो गया है।

कुद्स फोर्स के कमांडरों पर निशाना

इजरायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान के 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' (IRGC) की कुद्स फोर्स की लेबनानी शाखा के कमांडरों को खत्म करना था। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री बेंजामिन नेटन्याहू के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने संघर्ष के अगले चरण के लिए "कई सरप्राइज" (अचंभित करने वाली रणनीतियों) का वादा किया था।
 

लेबनान छोड़ रहे हैं ईरानी राजनयिक

युद्ध के गहराते संकट के बीच, एक लेबनानी अधिकारी ने बताया कि बीती रात 100 से अधिक ईरानी नागरिकों को एक रूसी विमान के जरिए बेरूत से सुरक्षित निकाला गया है। इन लोगों में कई राजनयिक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि यह निकासी ऐसे समय में हुई है जब लेबनान ने अपने देश में 'रिवोल्यूशनरी गार्ड्स' की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि यह संगठन हिजबुल्लाह का मुख्य समर्थक माना जाता है।

इजराइल को भी हुआ नुकसान

दूसरी ओर, इजरायली सेना ने भी रविवार को अपने नुकसान की पुष्टि की है। सेना के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई के दौरान उसके दो सैनिक मारे गए हैं। पिछले हफ्ते इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच दोबारा शुरू हुई शत्रुता के बाद इजरायली सेना में हताहत होने का यह पहला मामला है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
ये भी पढ़ें
ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?