सम्बंधित जानकारी
- यूपी की घोसी सीट पर भाजपा को झटका, अखिलेश ने कहा- बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का जवाब
- Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! योगी के मंत्री संजय निषाद ने ये क्या कह दिया
- MP Assembly Election 2023 : सपा ने मप्र में 2 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
- मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई मामले में गर्माई राजनीति, अध्यापिका के खिलाफ FIR
- यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में जूता फेंका
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया घोसी उपचुनाव में जीत का जश्न
घोसी उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन के बाद सुधाकरसिंह की जीत से जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। सुधाकर सिंह की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ झूमकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। घोसी सीट पर जीत सत्ताधारी दल और सपा के लिए नाक का प्रश्न था। प्रदेश सरकार ने अपने बड़े नेता इस सीट पर प्रचार के लिए उतारे, लेकिन उसके बाद भी वह दारा सिंह को जीत हासिल नही करवा सके।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने घोसी जीतने के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा के घमंड की हार और INDIA गठबंधन की जीत की शुरुआत है। घोसी सीट पर विजय 2024 के लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। गोप ने कहा कि दिल्ली की कुर्सी बिना साइकिल यानी अखिलेश यादव के बिना मिल पाना मुश्किल है। 2024 में अखिलेश यादव के अगुवाई में भाजपा को दिल्ली से हटाना हर सपाई का एकमात्र लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि घोसी की जीत के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और भाजपा अब INDIA गठबंधन से घबरा गई है। आने वाले दिनों में साइकिल का पहिया और तेजी से दौड़ेगा। जीत के साथ ही सपा समर्थक ढोलक की थाप पर लोकगीत गुनगुनाते और मिठाई बांटते नजर आ रहे थे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
