शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJPs defeat in UPs Ghosi seat, Akhilesh Yadavs taunt on BJP
Written By
Last Modified: लखनऊ , शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:42 IST)

यूपी की घोसी सीट पर भाजपा को झटका, अखिलेश ने कहा- बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का जवाब

यूपी की घोसी सीट पर भाजपा को झटका, अखिलेश ने कहा- बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का जवाब - BJPs defeat in UPs Ghosi seat, Akhilesh Yadavs taunt on BJP
Ghosi by-election result News : उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत लगभग तय है। हालांकि परिणाम की घोषणा शेष है, लेकिन सपा उम्मीदवार सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 
 
यह सीट सपा से भाजपा में आए दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। भाजपा ने चौहान को ही यहां से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चौहान अपनी ही सीट को नहीं बचा पाए। हालांकि समाजवादी पार्टी अपनी सीट बचाने में सफल रही। 
 
सपा उम्मीदवार की बढ़त पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बुलडोजर और बुल (सांड) से त्रस्त जनता का शासन और प्रशासन को करारा जवाब है। लोकसभा चुनाव से पहले दारा सिंह चौहान की हार को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
Dhupguri By Election : धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर TMC की जीत, BJP की तापसी रॉय को हराया