सम्बंधित जानकारी
- अमरनाथ यात्रा : पहलगाम जा रही 4 बसों में टक्कर, 36 तीर्थयात्री घायल
- अमरनाथ यात्रा पयार्वरण में नया मंत्र, बोल बम, यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम
- क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य
- Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
- Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु
Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई
Amarnath Yatra News : दक्षिण कश्मीर के हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में सोमवार को करीब 24,000 तीर्थयात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन किए, जिससे इस साल शुरुआती 5 दिनों में ही यहां दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 93,000 हो गई। 38 दिवसीय यात्रा के पहले 5 दिनों में गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93,341 हो गई है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 23,800 तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर स्थित हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए।
तीर्थयात्रियों में लगभग 17,000 पुरुष, 4,000 महिलाएं, सुरक्षा बल के सैकड़ों जवान और दर्जनों साधु-साध्वियां शामिल थे। उन्होंने बताया कि 38 दिवसीय यात्रा के पहले पांच दिनों में गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93,341 हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
