Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Amarnath Yatra 2025: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू बेस कैंप (Jammu base camp) से कश्मीर के लिए रवाना हुआ जबकि कल गुरुवार को रवाना हुआ जत्था आज गुफा में दर्शन करेगा। अभी तक 20 हजार के करीब यात्री हिमलिंग (Himling) के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज कुल 6,411 यात्री 2 अलग-अलग काफिलों में रवाना हुए- एक बालटाल और दूसरा पहलगाम - हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखने के लिए।
अमरनाथ यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मार्ग पर पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और अन्य अर्द्धसैनिक बलों के हजारों कर्मियों को तैनात किया गया है।
Edited by: Ravindra Gupta