सम्बंधित जानकारी
- उम्रदराजों पर क्यों फिदा हो रहीं कमसिन लड़कियां, छोटे शहरों में डेटिंग एप से पसरता शुगर डैडी और शुगर मॉम का चलन
- 6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर
- विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी मामला : ED ने स्पेन में 131 करोड़ रुपए की नौका और 2 मकान जब्त किए
- कोरोना वैक्सीन का दस्तावेजीकरण अच्छी तरह हुआ, कठोर परीक्षण किए गए : आईपीए
- अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव
ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार
Prostitution case in name of orchestra : बिहार पुलिस ने पिछले 6 महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। इस अवधि के दौरान बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किए गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किए गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बयान में कहा गया है, रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाश के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ज्यादातर नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।
इसमें कहा गया है कि लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने के लिए विभिन्न जिलों में कम से कम 231 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य कराने और शोषण करने के संबंध में 14 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
