सम्बंधित जानकारी
- बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश
- बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान
- Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं
- बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण
- तेजस्वी यादव ने किया दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस
Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना
केंद्रीय मंत्री और लोजपा मुखिया चिराग पासवान के बयान ने फिर बिहार की सियासी हवा को गर्मा दिया है। चिराग ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'हनुमान' अपने बयानों से नीतीश कुमार और एनडीए की परेशानी को बढ़ा रहे हैं।
कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के हौंसले भी बुलंद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही गृह मंत्रालय है यानी चिराग का यह हमला सीधे मुख्यमंत्री पर है। चिराग पासवान ने बिहार में हो रहे लगातार हत्याओं को लेकर भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बिहार में हर तरफ हत्या, लूट और अपहरण जैसे अनेक गंभीर अपराध हो रहे हैं। जिसको लेकर हमें चिंता हो रही है। चिराग ने कहा कि नालंदा के बिहार्शरीफ में 16 वर्षीय हिमांशु पासवान और 20 वर्षीय अनु कुमार की हत्या "दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय" है, यह कहते हुए कि यह जघन्य घटना दिखाती है कि बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ढह गई है।
हम बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की बात करते हैं तो बिहार में हो रही हत्या और अपहरण जैसे संगीन अपराधों को कैसे सह सकते हैं। इसलिए हम बिहार सरकार से पुरजोर तरीके से मांग करते हैं कि सरकार इन चीजों पर जल्द से जल्द रोक लगाए।
कल नालंदा के बिहारशरीफ में अपराधियों द्वारा 16 वर्षीय हिमांशु पासवान एवं 20 वर्षीय अनु कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह जघन्य घटना न केवल मानवता को झकझोरती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 7, 2025
सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
बिहार में इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अभी मतदान की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सियासी पारा चढ़ा हुआ है। NDA के सहयोगी लोजपा मुखिया चिराग पासवान ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर सियासी गलियारों में नई हवा चला दी है। चिराग पासवान के इस बयान से राजग गठबंधन के अंदर मतभेद के संकेत आसानी से देखे जा सकते हैं।
सीट शेयरिंग फॉर्मूले में नहीं होंगे शामिल
चिराग पासवान अलग-अलग सामाजिक संगठनों के साथ सभाएं भी कर रहे हैं। फिलहाल केंद्र की राजनीति से अलग बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व चिराग पासवान के द्वारा नालंदा में भव्य रैली का आयोजन किया गया था। इसमें कार्यकर्ताओं का जनसमूह उमड़ा था। उसके बाद से लगातार बिहार के विभिन्न जिलों में सियासी दौरे अनवरत जारी हैं। चिराग पासवान के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी है कि क्या वे BJP और JDU की सीट शेयरिंग के फार्मूले में शामिल नहीं होंगे क्या?
#WATCH | Patna | Former Bihar Deputy CM and RJD leader Tejashwi Yadav says, "Nitish Kumar has sold his morality and criminals have bought that and hence crime is rising in the state, but the CM hasn't spoken a word about it. A CM dear to PM Modi, Amit Shah and Chirag Paswan is… pic.twitter.com/E9lYp0Ul7Y
— ANI (@ANI) July 7, 2025
तेजस्वी बोले- चिराग सिर्फ एक्टिंग करते हैं
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 'राक्षस राज' है। राज्य में हो रही अराजकता, हत्याओं और अपराधों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी भाजपा और सीएम नीतीश कुमार सत्ता में आते हैं, अपराधी जेलों से रिहा हो जाते हैं। हमें राज्य में ऐसी निष्क्रिय सरकार नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की कोई विचारधारा नहीं है। जो भी हैं, वे अभिनय करने वाले कलाकार हैं। तीन बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने बेतुकी बातें कहने के अलावा कोई काम नहीं किया है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
