1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. fidgety Guruji had to get married for the third time

UP: आशिकमिजाज गुरुजी को तीसरी शादी करना पड़ा महंगा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Temperamental Guruji
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश में एक आशिकमिजाज गुरुजी को तीसरी शादी करना बहुत महंगा पड़ गया और उसके खिलाफ पहली पत्नी ने मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे घबराकर गुरुजी को घर छोड़कर फरार होना पड़ा है और वही पुलिस आशिकमिजाज गुरुजी की तलाश में जुटी हुई है। मैनपुरी में रहने वाले इस शिक्षक का दिल पहली पत्नी से नहीं भरा तो उसने दूसरी और फिर तीसरी शादी कर डाली!
 
एक से नहीं भरा मन तो कर ली 3-3 शादियां : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी में रहने वाले एक शिक्षक का दिल पहली पत्नी से नहीं भरा तो उसने दूसरी शादी रचा ली। दूसरी से मन उचटा तो तीसरी शादी कर डाली।
 
लेकिन तीसरी शादी की बात पता चलते ही पहली पत्नी भड़क गई और वह सीधे थाने पहुंची तथा आशिकमिजाज गुरुजी के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मूल रूप से फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र में रहने एक एक शिक्षक के साथ वर्ष 2009 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला लेकिन फिर वह उसके साथ मारपीट करने लगा और कुछ दिनों के बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।
 
उसने बताया कि पति की दूसरी शादी से मैं बहुत परेशान हूं लेकिन उसने समझौता कर लिया। लेकिन एक बार फिर उसके पति ने तीसरी शादी कर ली। जब उसको तीसरी शादी की जानकारी हुई और उसने विरोध किया तो उसका शिक्षक पति उसके साथ मारपीट करने लगा और उसे घर से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आशिकमिजाज शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
 
क्या बोले एसएसआई?: एसएसआई रामसेवक वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
छापों पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- BJP के तीन जमाई CBI, ED और IT