सम्बंधित जानकारी
- Vibhajan vibhishika smriti diwas : आंखों में आज भी बसा है वह भयानक मंजर, बंटवारे का दर्द झेल चुके लोगों की कहानी
- यूपी ATS को बड़ी सफलता, 15 अगस्त से पहले आतंकी गिरफ्तार, वर्चुअल आईडी बनाने का एक्सपर्ट
- कानपुर देहात में तेज बारिश के चलते गिरी स्कूल की बाउंड्री, 2 किशोरियों की मौत
- हाईटैक आतंकी नदीम से पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे, ऐप के जरिए करता था आकाओं से बात
- जैश का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा की हत्या करना चाहता था नदीम
रिटायर्ड दरोगा के घर में घुसा अनियंत्रित ट्राला, 4 की मौत, 6 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में अनियंत्रित ट्राला जीटी रोड के किनारे बने एक मकान में जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड दरोगा समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्राले में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सरिया लाद कर एक ट्राला भोगांव से एटा की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर गांव खेरिया पीपल के पास ट्राला चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राला सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में मकान ढह गया।
मकान के अंदर मौजूद रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर विश्राम सिंह और उनकी पत्नी भी मलबे में दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक के क्लीनर अंकित निवासी गांव कुदरकोट रामपुरा थाना एरवाकटरा औरैया व चालक कविंद्र निवासी गांव रुद्रपुर थाना बिशनगढ़ कन्नौज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वही ट्राले में सवार यात्री मुनेश कुमार, रामनारायण, अखिलेश, संजीव, देवेंद्र निवासीगण रुद्रपुर थाना बिशनगढ़ कन्नौज ,सुनील निवासी गांव भोजपुर थाना बिशनगढ़ कन्नौज घायल हो गए।
