सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या में बना CM योगी आदित्यनाथ का मंदिर, होती है नित्य पूजा-आरती
- योगी ने विधानसभा में किया अखिलेश पर करारा प्रहार, कहा- सपा और सच नदी के दो किनारे
- UP Crime News: बरेली में साबुन कारोबारी की हत्या, कार में मिला केमिकल से झुलसा शव
- शर्मनाक, यूपी में खिलाड़ियों को टॉयलेट में परोसा खाना, वायरल वीडियो पर बवाल
- सपा को मिला मायावती का साथ, क्या फिर साथ नजर आएंगे दोनों दिग्गज?
स्कूल में घुसा मगरमच्छ, छात्रों में हड़कंप
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के कासिमपुर गांव के एक स्कूल में बुधवार को मगरमच्छ घुस आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसे बहुत मुश्किल से एक कक्षा में बंद कर अधिकारियों को सूचना दी।
स्कूल के स्टाफ कर्मियों ने बताया कि कासिमपुर गांव स्थित उनके स्कूल में आज सुबह एक मगरमच्छ घुस आया। उसे देख कर बच्चे तथा स्कूल कर्मी घबरा गए।
शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी लेकर आए और बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया।
कहा जा रहा है कि गांव के नजदीक कई तालाब हैं जिनमें अक्सर घड़ियाल देखे जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अनेक बार स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस तरफ दिलाया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। गंगा नदी भी पास में ही बहती है। संभावना है कि पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से यह मगरमच्छ गांव के ही किसी तालाब में आ गया होगा, जहां से आज वह स्कूल में घुस गया।
