सम्बंधित जानकारी
- प्रयागराज में Operation Mitti की शुरुआत, अवैध खनन वालों की खैर नहीं, 11 लोग गिरफ्तार
- Ahmedabad Plane Crash : प्लेन में सवार था आगरा का कपल, लंदन जा रहे थे घूमने, परिवार को नहीं कोई जानकारी
- मैनपुरी में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला
- UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 40 हजार रुपए जुर्माना भी
- Instagram पर 2 फॉलोवर कम होने पर पत्नी पहुंची थाने, पति की गुहार मेरा घर बचाओ
UP: अयोध्या में दादा मिया उर्स के आयोजन पर रोक, कानून व्यवस्था की स्थिति को था खतरा
Ban on organizing Dada Miya Urs in Ayodhya: अयोध्या प्रशासन (Ayodhya administration) ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में दादा मिया उर्स (Dada Miya Urs) के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले 2 दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था।
दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में गाजी बाबा के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है, जो कथित तौर पर काला जादू करते हैं और लोगों को गुमराह करते हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि उर्स दादा मिया के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी। इस बीच उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
