1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 11 year old girl raped in Mainpuri

मैनपुरी में 11 साल की लड़की के साथ बलात्कार, घटना का वीडियो इंटरनेट पर डाला

Rape in Mainpuri
मैनपुरी (यूपी)। जिले में 6ठी कक्षा की छात्रा के साथ अधेड़ उम्र के एक स्कूल बस चालक ने कथित रूप से बलात्कार किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ बेवर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
 
पुलिस के मुताबिक पीड़िता दूसरे स्कूल में पढ़ती है और आरोपी के पड़ोस में रहती है। थाना प्रभारी (एसएचओ) अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान अर्जुन (52) के रूप में हुई है, जो 8 जून को 11 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।ALSO READ: Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
 
उन्होंने बताया कि अर्जुन ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था और बुधवार को इसे इंटरनेट साझा कर दिया। सिंह के मुताबिक जब पीड़िता के माता-पिता ने घटना का वीडियो देखा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई और लड़की की मां ने बुधवार देर शाम बेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।(भाषा)ALSO READ: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अजब MP में सरकारी इंजीनियरों का गजब कारनामा, ROB पर 90 डिग्री को दिया टर्न, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक