सम्बंधित जानकारी
- Ghaziabad : पैसे के खातिर कलयुगी बेटे ने मां और भाई को मौत के घाट उतारा
- UP : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत
- UP: देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में पुजारी की हत्या
- CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
- UP: पतंग लूटते समय 2 बच्चे ट्रेन की चपेट में आए, मौत
UP के सीतापुर में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या
5 people shot dead : उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की कथित तौर पर हत्या (murder) कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62) ,पत्नी प्रियंका (40), 2 बेटियों और 1 बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से 8 वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।
6 लोगों की मौत की पुष्टि : सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उन्होंने कहा कि हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
