1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 4 people died due to poisonous gas while cleaning septic tank

UP : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 4 लोगों की मौत

4 people died due to poisonous gas during cleaning of septic tank
चंदौली (यूपी)। चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने गुरुवार को बताया कि मुगलसराय क्षेत्र के कालीमहाल मुहल्ले में बुधवार रात भरतलाल जायसवाल नामक व्यक्ति अपने घर का सेप्टिक टैंक साफ करवा रहा था। इसी दौरान उसमें से निकली जहरीली गैस के सम्पर्क में आने से उसका बेटा अंकुर और 3 सफाईकर्मी कालीमहाल निवासी सफाईकर्मी विनोद रावत, कुंदन व लोहा बेहोश हो गए।

 
उन्होंने बताया कि बेहोश हालत में चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों सफाईकर्मी टैंक साफ करते वक्त जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए थे। मकान मालिक भरत लाल के बेटे अंकुर ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पुलिसकर्मी ने नहीं पहना हेलमेट, कटा 18 हजार रुपए का चालान