संदेशखाली मामले में भाजपा नेता के बयान पर बवाल, TMC चुनाव आयोग की शरण में
sandeshkhali : तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन आयोग में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दावा करेगी कि पार्टी के एक नेता ने कैमरे पर कबूल किया है कि संदेशखाली मामले में दुष्कर्म के आरोप मनगढ़ंत थे। तृणमूल कांग्रेस आज दिन में चुनाव आयोग को एक पत्र सौंपेगी।
ALSO READ: ममता बनर्जी का आरोप- BJP ने लिखी संदेशखाली घटना की पटकथा
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी शिकायत एक वीडियो पर आधारित है जिसमें संदेशखाली में भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाधर कायल होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पूरी साजिश के पीछे पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी हैं।
इस बीच भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि स्टिंग ऑपरेशन फर्जी था और उन्हें शक है कि वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से बनाया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें