नवनीत राणा का ओवैसी भाइयों पर निशाना, 15 सेकंड में दोनों का पता नहीं चलेगा
Navneet rana controversial statement : अमरावती से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ओवैसी भाइयों पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि छोटा भाई बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो फिर हम दिखाते हैं, हम क्या करते हैं तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि छोटे भाई साहब आपको तो 15 मिनट लगेंगे लेकिन हमें सिर्फ 15 सेंकड लगेंगे।
उन्होंने हैदराबाद में माधवी लता के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को यह पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां से आए और कहां गए? ALSO READ: कौन थे रजाकार, कैसे सरदार पटेल ने भैरनपल्ली नरसंहार के बाद Operation polo से किया हैदराबाद को भारत में शामिल?
नवनीत राणा ने इसका एक वीडियो भी राणा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसमें दोनों ओवैसी बंधुओं को भी टैग किया है। ओवैसी के भाई अकबरुद्दिन ओवैसी ने 2012 में एक विवादित बयान में 15 मिनट पुलिस हटाने की बात कहते हुए सिस्टम को चुनौती दी थी। ALSO READ: गजब की एक्शनबाज हैं माधवी लता, भाजपा उम्मीदवार का यह करतब भी देख लीजिए (वीडियो)15 सेकंद लगेगा @AkbarOwaisi_MIM @asadowaisi pic.twitter.com/TfEmWhvArX
— Navnit Ravi Rana (Modi Ka Parivar) (@navneetravirana) May 8, 2024
अमरावती सांसद ने लोगों को मतदान करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस बार अगर हैदराबाद को पाकिस्तान बनने से रोकना चाहते हैं तो जाकर मतदान करें।
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में असदुद्दिन ओवैसी के सामने भाजपा ने माध्वी लता को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा इस सीट पर जीत के लिए जोर लगा रही है। अमित शाह समेत कई दिग्गज माध्वी लता के समर्थन में रोडशो और रैलियां कर चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

