सम्बंधित जानकारी
- पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम की नजर में 'जीरो' है Budget 2020-21
- Budget 2020: आम बजट से रियल स्टेट सेक्टर खुश, कहा- आवासीय निर्माण क्षेत्र में तेजी आएगी
- Budget 2020: अगले 5 साल में स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली दुनिया में पहली होगी भारतीय रेल
- Budget 2020: महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बजट में 35,600 करोड़ का प्रावधान
- Budget 2020: भाजपा ने चलाया जन-जन का बजट तो कांग्रेस ने कहा सीधी बात बजट बकवास
इंदौर से वाराणसी तक चलेगी IRCTC की तीसरी प्राइवेट ट्रेन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की तीसरी निजी रेलगाड़ी इंदौर से वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। यह रेलगाड़ी एक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। 2 दिन लखनऊ होते हुए और 1 दिन इलाहाबाद होते हुए चलेगी।
IRCTC द्वारा संचालित इस तरह की यह पहली रेलगाड़ी होगी, जिसमें चेयर कार नहीं होगी, बल्कि स्लीपर कोच होंगे। रात में सफर तय करने वाली इस रेलगाड़ी के डिब्बे हमसफर एक्सप्रेस की तरह होंगे।
पिछले कुछ महीनों में IRCTC ने 2 मार्गों पर निजी रेलगाड़ियों का संचालन शुरू किया है। ये मार्ग दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई हैं।देश की दूसरी प्राइवेट ट्रेन तेजस 19 जनवरी 2020 को चलने लगी है। अहमदाबाद से मुम्बई के बीच यह ट्रेन रविवार को आम लोगों के शुरू हो गई है।
देश की दूसरी निजी ट्रेन को रेल मंत्री पीयूष गोयल व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हरी झंडी दिखाई थी। इस ट्रेन की संख्या 82902/82901 है। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। गुरुवार को तेजस ट्रेन का संचालन नहीं होगा।
