Union Budget 2020 21

Tue, 8 Sep 2026

Notifications




भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांगस्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। कमला पार्क रोड पर सोमवार शाम से धरने पर बैठे इंटर्न डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि अब उनकी मांग केवल स्टाइपेंड बढ़ाने तक सीमित नहीं है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल से नाराज इंटर्न डॉक्टरों ने दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी रखी है। वहीं भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन में अब प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेज को इंटर्न और जूनियर डॉक्टर उतर आए और उन्होंने काम बंद कर दिया, जिससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है जिसका खामियाजा मरीजों को भगुतना पड़ रहा है।