1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share market : sensex on new high

पांच माह बाद फिर नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 11 हजार के पार

share market
मुंबई। शेयर बाजार गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 36424.23 पर खुला और कारोबार के दौरान 36540.39 तक चढ़ा। इससे पहले सेंसेक्स का उच्च स्तर 36,443.98 है जो इसने 29 जनवरी को छुआ था।
 
निफ्टी भी एक फरवरी 2018 के बाद पहली बार 11,000 के ऊपर आया है। एक्सपर्ट के मुताबिक कच्चे तेल में तेज गिरावट की वजह से शेयर बाजार में तेजी आई है।
 
बताया जा रहा है कि यह बाजार में यह तेजी क्रूड ऑइल में गिरावट के कारण आई है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
 
वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले विदेशी पूंजी के निवेश के बीच आज रुपया में सुधार देखा गया और यह डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 68.58 पर खुला। 
 
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपया को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गई। कल डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 68.77 पर बंद हुआ था।
अगला लेख
भोपाल में भारी बारिश का कहर, लोग परेशान, धरने पर महापौर