• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. Hariyali Teej Kab hai 2024
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 20 जुलाई 2024 (12:44 IST)

Hariyali teej 2024 : सावन मास में हरियाली तीज कब है, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त

Hariyali teej 2024 : सावन मास में हरियाली तीज कब है, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त - Hariyali Teej Kab hai 2024
Hariyali teej 2024 : धार्मिक मान्यता के अनुसार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया/ तीज के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 7 अगस्त 2023 बुधवार को मनाया जाता है। हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति एवं परिवार की सेहत और लंबी आयु के लिए रखती हैं।ALSO READ: सावन मास कैलेंडर 2024 | Sawan month 2024 calendar
 
शुभ मुहूर्त 2024:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:21 से 05:03 तक.
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:42 से 05:46 तक.
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 से 03:34 तक.
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:07 से 07:29 तक.
सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:07 पी एम से 08:11 तक.
अमृत काल: दोपहर 01:22 से 03:09 तक.
रवि योग: शाम 08:30 पी एम से 05:47 ए एम, अगस्त 08
 
तीज पूजा विधि:-
  • हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। 
  • इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। 
  • इस दिन स्त्रियों के मायके से श्रृंगार का सामान और मिठाइयां उनके ससुराल भेजी जाती है। 
  • इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है।
  • पूजा के अंत में तीज की कथा सुनी जाती है। 
  • इस दिन महिलाएं बिना भोजन-जल के दिन व्यतीत करती है तथा निर्जला व्रत रखती हैं। 
  • कथा के समापन पर महिलाएं मां गौरी से पति की लंबी उम्र की कामना करती है। 
  • इसके बाद घर में उत्सव मनाया जाता है और भजन व लोक नृत्य किए जाते है। 
  • इस दिन हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला-झूलने का भी रिवाज है।
  • इस व्रत से महिलाओं को सुहाग और सौभाग्य की प्राप्त‌ि होती है। 
  • दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके भोजन ग्रहण करती हैं। 
  • इस दिन बिना प्याज, लहसुन का भोजन बनाया जाता है। ALSO READ: सावन के महीने में महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से धारण करें रुद्राक्ष
ये भी पढ़ें
Guru Purnima 2024 : गुरु पूर्णिमा पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)