शुक्रवार, 26 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Yamuna river overflows due to heavy rains
Last Updated : शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (12:13 IST)

भारी बारिश से उफान पर यमुना, जानकी चट्टी में दिखा रौद्र रूप

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

भारी बारिश से उफान पर यमुना, जानकी चट्टी में दिखा रौद्र रूप - Yamuna river overflows due to heavy rains
Yamuna in spate due to heavy rains : अतिवृष्टि के चलते यमुना नदी का जलस्तर (water level) देर रात्रि में बढ़ने से यमुनोत्री धाम के अंतिम सड़क पड़ाव जानकी चट्टी (Janki Chatti) पर काफी नुकसान हुआ है। यहां पार्किंग के एक नीचे के एक हिस्से में कटाव के चलते सुरक्षा दीवार, शुभम् होटल के आगे की दीवार, पैदल मार्ग और और स्नान घाट बह गए हैं जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकी चट्टी पुलिस टीम और राहत दल मौजूद है।

 
रजिस्ट्रेशन सेंटर क्षतिग्रस्त : यमुनोत्री धाम स्थित राम मंदिर में बनाया गया रजिस्ट्रेशन सेंटर क्षतिग्रस्त होने के चलते वहां रखा सारा सामान यमुना नदी के उफान में बह गया। इस मानसून का यह पहला रौद्र रूप सामने आया है। जानकी चट्टी में पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन के कार्मिकों द्वारा नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है।

 
इसके साथ ही यमुना नदी के किनारे आस-पास के क्षेत्र राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पालीगाड़ में पुलिस संचार माध्यम से कर रहा है कि वह सुरक्षित स्थानों में शरण लें। अभी तक यमुना के उफान में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य बताया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta