1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Terrorist attack on CRPF bus in Anantnaag

अनंतनाग में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला

Terrorist attack
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के वाहन पर गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम पांच जवान घायल हो गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के लाजीबल में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन के वाहन पर गोलियां चलाईं। सीआरपीएफ के तीन जवानों को गोली लगी है जबिक दो अन्य वाहन के टूटे हुए शीशों से घायल हो गए।
 
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। (भाषा)