मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal Pradesh election: Congress manifesto
Written By
Last Modified: शिमला , बुधवार, 1 नवंबर 2017 (11:18 IST)

हिमाचल में कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए क्या है इसमें खास...

Himachal Pradesh election
शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह ने बुधवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पार्टी ने कई लोक लुभावन वादे किए हैं। पार्टी ने जहां किसानों पर डोरे डालने के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा किया है, वहीं उसकी नजर युवा मतदाताओं पर भी है। घोषणापत्र से जुड़ी खास बातें... 
 
* दोबारा सत्ता में वापसी पर उनकी पार्टी छोटे किसानों को एक लाख रुपये तक बिना ब्याज के कर्ज देगी।
* हर गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
* डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 
* दिहाड़ी मजदूरों को 350 रुपए मजदूरी मिलेगी।
* बुजुर्गों की पेंशन भी बढ़ाई जाएगी।
* वर्ष 2003 के बाद के नियुक्त कर्मचारियों को भी पेंशन दी जाएगी।
* भ्रष्‍टाचार पर लगाम कसी जाएगी। 
* प्रदेश के हर जिले में मिनी स्टेडियम और खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी।
* एनसीसी में सी प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति के रूप में हर महीने सरकार एक हजार रुपए की राशि देगी।