शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. swati aghori facebook post claims attack on ashutosh brahmachari rewa express
Last Modified: देहरादून , सोमवार, 9 मार्च 2026 (15:48 IST)

कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी?

ashutosh brahmachari and swati aghori
Swati Aghori : स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक हैंडल से की गई एक पोस्ट से सबको चौंका दिया है। इस पोस्ट में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी बच गए क्योंकि वे टॉयलेट में छिप गए। पुलिस इस पोस्ट को गंभीरता से जांच रही है। ALSO READ: Swami Avimukteshwaranand के खिलाफ FIR कराने वाले आशुतोष महाराज की नाक काटने का प्रयास, ट्रेन में हुआ हमला, टायलेट में छुपकर बचाई जान
 
'डॉ. स्वाति अघोरी' नाम के फेसबुक अकाउंट से दावा किया गया कि इस हमले की जिम्मेदारी उनके लोगों ने ली है। पोस्ट में लिखा कि आशुतोष बच गए क्योंकि वे शौचालय में छिप गए, और कहा गया 'बोला था न हमारे लोगों के हत्थे मत चढ़ जाना'। स्वाति अघोरी ने ना सिर्फ हमले की जिम्मेदारी ली है, बल्कि पुलिस को भी चुनौती दी है कि उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। 
 
गौरतलब है कि 8 मार्च को सुबह 5 बजे रीवा एक्सप्रेस में सिराथू स्टेशन के पास आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने टॉइलट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज की गई है।

गंगोत्री की रहने वाली है  स्वाति अघोरी

स्वाति अघोरी उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे खुद को अघोरी साधक, वेद-पुराण-उपनिषद की प्रवक्ता और 'काल भैरव युवा वाहिनी' की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताती हैं। वे शंकराचार्य के प्रति गहरी श्रद्धा रखती हैं। गौ माता और राष्ट्र माता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका बताई जाती हैं।
 
स्वाति ने खुद को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अनन्य शिष्या बताते हुए दावा किया कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करती हैं। इस बीच शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने कहा कि स्वाति अघोरी को हम लोग नहीं जानते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द, हाईकोर्ट में रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया