उत्तराखंड CM पुष्कर धामी ने सफाईकर्मियों, पुलिस जवानों से मुलाकात की, जिम में किया व्यायाम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को भराड़ीसैण में सफाईकर्मियों, पुलिस जवानों और विधानसभा सत्र के संचालन में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मुलाकात की। साथ ही, उन्होंने रसोई गृह में जाकर भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जिम में व्यायाम भी किया। धामी ने सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और जानकारी साझा की।
धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
edited by : Nrapendra Gupta