1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Severe winter in Jharkhand

Weather Update : झारखंड में कड़ाके की सर्दी, 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Severe winter in Jharkhand
Severe winter in Jharkhand : झारखंड में सभी सरकारी और निजी विद्यालय राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति की वजह से 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। राज्य में सबसे कम तापमान गढ़वा में रहा, जहां 6.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
एक आधिकारिक अधिसूचना में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान गढ़वा में रहा, जहां 6.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रामगढ़ में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 8.5 डिग्री सेल्सियस, चाइबासा में 8.6 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्य में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी (सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त) विद्यालय और राज्य के सभी निजी विद्यालय 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
 
अधिसूचना के मुताबिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय आवश्यकतानुसार 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार आज, पहली बार MLA बने 3 नेता बनेंगे मंत्री