शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand Raghuvar Das Governor of Orissa
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (23:01 IST)

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल - Jharkhand  Raghuvar Das Governor of Orissa
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है  इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।
 
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं।