सम्बंधित जानकारी
- ठाणे के शॉपिंग मॉल से लेकर होटल तक तेंदुए का आतंक, छह घंटे बाद इस तरह पकड़ा गया
- भुवनेश्वर में दुकान में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत
- नासिक में बंगले के नजदीक घूमता दिखा तेंदुआ 8 घंटे बाद पकड़ा गया
- भोपाल में फिर दिखा तेंदुए का मूवमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
- तेंदुए का शिकार बना खेत में काम कर रहा किशोर, दर्दनाक मौत, गांव में दहशत
36 फुट गहरे कुएं में फंसे तेंदुए को निकाला बाहर
वडोदरा। गुजरात में दाहोद जिले के एक गांव में 36 फुट गहरे एक कुएं में गिर गए ढाई साल के एक तेंदुए को लकड़ी की सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया।
एक वन अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर लिमखेड़ा तहसील के मानली गांव में बुधवार को एक तेंदुआ कुएं में गिर गया था। वन विभाग ने एक अस्थायी सीढ़ी बनाई जिसकी मदद से तेंदुआ 8 घंटे बाद कुएं से निकला।
देवगढ़ बारिया सर्कल के उप वनसंरक्षक जनकसिंह एल. जाला ने कहा कि मानली गांव में किसी किसान को खेत में तेंदुआ नजर आया। उसने उस पर डंडा फेंका। तेंदुआ खेत से भागते हुए कुएं में गिर गया होगा।
उन्होंने कह कि वैसे तो कुएं में थोड़ा पानी था लेकिन नीचे का कुछ हिस्सा पानी से बाहर था। तेंदुआ वहीं बैठ गया। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने वहां पहुंच गए। इस संबंध में सूचना मिलने पर वन अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने उसे लकड़ी की सीढ़ी की मदद से निकाला और जंगल में छोड़ दिया।
