1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. muharram

कर्नाटक में मुहर्रम पर जुलूस की अनुमति नहीं, गणेश पंडाल सजाने पर भी रोक | muharram

muharram
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर राज्य में मुहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। प्रतिबंध की अवधि 12 से 20 अगस्त तक रहेगी। सरकार ने मुहर्रम के अलावा गणेश चतुर्थी के दौरान भी पंडाल सजाने पर रोक लगा दी है। 6 अगस्त के बाद कर्नाटक में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। यात्रा को लेकर भी सरकार ने नियम जारी किए हैं।

 
सरकार के नियम के अनुसार मस्जिद के अलावा कहीं भी प्रार्थना सभा की अनुमति नहीं होगी। बगैर छुए अलम/पंजा और ताजिया को दूर से देख सकेंगे। मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। गणेश चतुर्थी पर भी पाबंदियां कई नियम जारी किए हैं। सरकार ने त्योहार के दौरान पंडाल सजाने की अनुमति नहीं दी है। सरकारी आदेश में कहा गया है, गणेश इसे सादगी से मनाया जाएगा। गणेश प्रतिमा लाने और विसर्जन के दौरान जुलूस/मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। गणेश गौरी प्रतिमाओं को केवल तय जगहों पर ही विसर्जित किया जा सकेगा। गणेश मंदिरों को प्रतिदिन सैनिटाइज करने की भी बात कही गई है।
अगला लेख
बड़ी खबर, मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत