सम्बंधित जानकारी
- Reliance Foundation ने केरल को दी Corona Vaccine की 2.5 लाख खुराक मुफ्त
- Corona Update: दक्षिण-पूर्व एशिया में 1 महीने से Corona के मामले स्थिर, संक्रमण में कमी
- महाराष्ट्र : पाबंदियों में मिली ढील, 15 अगस्त से रेस्तरां, मॉल रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल में कोरोना के नए वैरिएंट से किया इनकार
- Coronavirus की तीसरी लहर को लेकर बड़ी खबर, Vaccination के बाद बनी हर्ड इम्यूनिटी भी Delta Variant पर नाकाम
बड़ी खबर, मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक महिला की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। मुंबई के घाटकोपर में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है। यह मुंबई में डेल्टा प्लस से पहली मौत है।
बताया जा रहा है कि महिला ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी इसके बावजूद महिला की डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट से 2 लोग मारे जा चुके हैं। इससे पहले राज्य के रत्नागिरी में 13 जून को एक 80 वर्षीय महिला कोरोना के इस खतरनाक वेरिएंट की वजह से मारी गई थी।
महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 6,388 नये मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,75,390 हो गई। वही इस दौरान 208 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,572 हो गया है। 61,75,011 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं
