सम्बंधित जानकारी
- राज्यसभा में सियासी घमासान : मार्शलों का गंभीर आरोप, 2 महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा
- मौसम अपडेट : UP में बाढ़ से त्राहिमाम, 1243 गांवों में 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के लिए तरसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा
- अफगानिस्तान के हालातों को लेकर भारत ने जताई बड़ी चिंता, तालिबान को पाकिस्तान के समर्थन पर दिया बड़ा बयान
- ATM में 1 महीने में 10 घंटे से अधिक समय तक नकदी नहीं रहने पर बैंकों पर लगेगा जुर्माना
- राज्यसभा सचिवालय का दावा- सदन में हंगामे के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोई बाहरी नहीं था
13 अगस्त : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। राज्यसभा में हंगामे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का टकराव, अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते दबदबे और कोरोनावायरस समेत इन खबरों पर 13 अगस्त, शुक्रवार को रहेगी सबकी नजर...
09:06 AM, 13th Aug
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक महिला की मौत से हड़कंप...मुंबई के घाटकोपर में एक 63 वर्षीय महिला की जुलाई में मौत हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है... यह मुंबई में डेल्टा प्लस से पहली मौत...
08:17 AM, 13th Aug
अमेरिकी और नाटो बलों की वापसी के बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर किया कब्जा... इसे मिलाकर तालिबान अब तक 34 प्रांतीय राजधानियों में से 12 पर कब्जा कर चुका है...
08:14 AM, 13th Aug
राज्यसभा में हंगामे पर सरकार और विपक्ष आमने सामने नजर आ रहे हैं। एक ओर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सांसदों को मार्शलों से पिटवाने के आरोप लगाया तो दूसरी ओर सरकार ने विपक्ष पर महिला मार्शल से बदसलूकी का आरोप लगा दिया। इस बीच एक महिला मार्शल ने दावा किया कि 2 महिला सांसदों ने उन्हें जबरदस्ती घसीटा।
