1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Ola Cab Driver, Female Passenger, Bengaluru

बेंगलुरु में महिला यात्री को अगवा करने का प्रयास, कैब चालक गिरफ्तार

Ola Cab Driver
बेंगलुरु। बेंगलुरु में हवाईअड्डा जा रही एक महिला सवारी को अगवा करने का प्रयास करने वाले ओला कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अपहरण के प्रयास की इस घटना से कुछ ही दिन पहले एक जुलाई को ओला के एक कैब चालक ने हवाईअड्डा जा रही एक महिला यात्री से बलात्कार का प्रयास किया था।


पुलिस ने बताया कि बनासवाड़ी के निवासी सुरेश (28) ने बृहस्पतिवार को तड़के एक महिला यात्री को बनासवाड़ी से टैक्सी में बिठाया और उसे महिला को केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा छोड़ना था। ओला चालक नशे में था। हवाई्ड्डे के टोल गेट के पास पहुंचते ही उसने रास्ता बदल दिया और कार को हैदराबाद मार्ग पर ले जाने लगा।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शक होने पर चालक से पूछा तो चालक ने उसे अपशब्द कहे और उससे चुप रहने को कहा। टोल प्लाजा से गुजरते समय महिला ने शोर मचाया। इसके बाद टोल प्लाजा के कर्मियों ने वाहन को रोका और उसे बचाया। उन्होंने सुरेश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ओला के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने वाहन को अपने बेड़े से हटा दिया है। (भाषा)
अगला लेख
चीन की अनुचित शर्तों पर बात करेंगे मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर