1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MBBS student commits suicide in Maharashtra

महाराष्ट्र में MBBS छात्रा ने की खुदकुशी, चौथी मंजिल से लगाई छलांग

MBBS student commits suicide in Maharashtra
MBBS student commits suicide in Maharashtra : महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने हाजिरी के मुद्दे को लेकर डीन दफ्तर की इमारत से कथित रूप से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का हाजिरी से संबंधित कुछ मुद्दा था और इसके चलते उसे कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। मेडिकल छात्रा नागपुर की रहने वाली थी।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना दत्ता मेघे उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से संबद्ध सावंगी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्रा नागपुर की रहने वाली थी।
शुरुआती जांच के हवाले से अधिकारी ने बताया कि छात्रा का हाजिरी से संबंधित कुछ मुद्दा था और इसके चलते उसे कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज डीन के दफ्तर की चौथी मंजिल से कूद गई और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
MP : कुएं में फैली जहरीली गैस, 4 लोगों की मौत