शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 4 people died due to poisonous gas in well in Chhatarpur
Last Modified: छतरपुर (मध्य प्रदेश) , शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (19:05 IST)

MP : कुएं में फैली जहरीली गैस, 4 लोगों की मौत

MP : कुएं में फैली जहरीली गैस, 4 लोगों की मौत - 4 people died due to poisonous gas in well in Chhatarpur
4 people died due to poisonous gas in well in Chhatarpur : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से शुक्रवार को 4 लोगों की मौत हो गई। ऐसा शंका है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी। घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर कुर्राहा गांव में हुई। अधिकारी ने बताया, राजमिस्त्री मुन्ना कुशवाह का हथौड़ा कुएं में गिर गया। शेख असलम हथौड़ा निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। जिसके बाद उसके पिता बशीर कुएं में उतर गए। उसके बाद कुशवाह और असलम का बेटा अल्ताफ भी कुएं में उतरे।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि ऐसा शक है कि संभवत: पास के सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस कुएं में आ गई होगी। छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour