लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी मस्जिद को लेकर बवाल, छात्र संगठनों का धरना-प्रदर्शन
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में नमाज बनाम हनुमान चालीसा
Lucknow University : लखनऊ विश्वविद्यालय के कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों ने लाल बारादरी स्थित मस्जिद के दरवाजे को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और एआईएसए के छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर विरोध जताया। मौके पर हिंदू छात्रों के सुरक्षा घेरे में नमाज अदा की गई। हालांकि छात्र संगठन एबीवीपी ने इसका विरोध किया।
लाल बारादरी में स्थित मस्जिद को खोलने की मांग को लेकर छात्रों का एक बड़ा समूह धरने पर बैठ गया और उग्र प्रदर्शन करने लगा। उग्र प्रदर्शन की स्थिति में पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को किसी तरह से समझा बुझा कर रवाना किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में हालात तब तनावपूर्ण हो गए जब एक तरफ लाल बारादरी में स्थित मस्जिद को खुलवाने की मांग लेकर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया और उसी समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। एक पक्ष मस्जिद खुलवाने की मांग करने लगा जबकि दूसरा पक्ष हनुमान चालीसा पढ़ने लगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस की मदद से दोनों पक्षों को अलग किया और एक पक्ष को लेकर VC ऑफिस में बातचीत के लिए चले गए। कुल मिलाकर प्रशासन ने मौके पर स्थित को संभाल लिया लेकिन जिस तरह से उग्र माहौल बना था उससे साफ तौर से आज लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में बड़ा बवाल हो जाता।
हालांकि, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें