सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में फिर शर्मनाक घटना: नॉर्थईस्ट की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो वायरल
- यूपी में आजीविका मिशन बना गेम चेंजर, एक करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- मुकुल रॉय का निधन: टीएमसी के कद्दावर नेता और पूर्व रेल मंत्री नहीं रहे
- यूपी में वन ट्रिलियन इकानॉमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान
- डीप टेक में अग्रणी बनेगा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने IBM के AI GovTech Innovation सेंटर का किया उद्घाटन
होली-रमजान से पहले कानपुर में बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के एक्सपायर खजूर जब्त
Kanpur News in hindi : होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर में फजलगंज में छापेमारी की। इस दौरान करीब 50 लाख रुपए के एक्सपायर खजूर जब्त किए। इन्हें 10 हजार किलो खजूर पर नए लेबल लगाकर बेचने की तैयारी थी। साथ ही 675 किलो मिलावटी खोया और लाखों की सुपारी भी नष्ट की गई।
इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। ये लोग नए लेबल लगाकर खराब खजूर बाजार में खपाने की तैयारी में थे। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ व्यापारी खराब और घटिया उत्पाद बाजार में खपाने की कोशिश करते हैं।Kanpur में होली और रमजान से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खजूर और मिलावटी खोया की खेप पकड़ी
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) February 23, 2026
50 लाख रुपये के 10 हजार किलो से अधिक एक्सपायर खजूर नए लेबल लगाकर बेचने की तैयारी में थे।छापेमारी के दौरान 675 किलो मिलावटी खोया और लाखों की सुपारी भी नष्ट की गई#kanpur pic.twitter.com/GzSxfMoFaV
विभाग ने मौके से सभी एक्सपायर खजूर जब्त कर लिए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 9 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान फजलगंज क्षेत्र से करीब 675 किलोग्राम मिलावटी खोया बरामद किया गया। जांच में मिलावटी पाए जाने पर इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा मछरिया नौबस्ता इलाके में भी करीब 2 लाख रुपए मूल्य की कटी सुपारी मिलावटी पाए जाने पर नष्ट की गई।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta
