सम्बंधित जानकारी
- पेंटहाउस में आती थी विदेशी लड़कियां, बिना लाइसेंस के चलाता था कार, रीलबाज था, सॉफ्टवेअर इंजीनियर मर्डर में कई खुलासे
- PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- संकट के समय भी तेज विकास
- दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 161 यात्री सुरक्षित
- 'रामायण' की महिमा दुनिया तक पहुंचा रहे अल्लू अर्जुन, जापानी में गीक पिक्चर्स के CEO को दी खास पेंटिंग
- LIVE: सीएम योगी बोले, संकट के दौर से गुजर रही है दुनिया, अमेरिका भी महंगाई से परेशान
अयोध्या में बड़ा हादसा टला, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में भीषण आग, यूपी के मंत्री भी घटनास्थल पर
Ayodhya fire news : राम नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित 'बाटी वाले बाबा घाट' के निकट आयोजित हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते यज्ञशाला और आसपास के पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह भी मौके पर मौजूद थे। आग लगने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
मौके पर यूपी के मंत्री और विधायक
घटना के वक्त उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गोसाईंगंज के विधायक अभयसिंह भी यज्ञ स्थल पर मौजूद थे। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सूझबूझ से नियंत्रित करने का प्रयास किया। मंत्री दयाशंकर सिंह खुद बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
राम नगरी अयोध्या के राजघाट स्थित 'बाटी वाले बाबा घाट' के निकट आयोजित हो रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। VIDEO ????????#ramnagri #ayodhya #Rajghat #mahayagya #MassiveFire pic.twitter.com/zKZNv79cmm
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 28, 2026
दमकल विभाग की कार्रवाई
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हो गई। वर्तमान में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंडाल के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अभी तक किसी भी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या यज्ञ की वेदी से उठी चिंगारी को संभावित कारण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
