शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun japan visit sita ram kalyanam painting gift eek pictures ceo
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2026 (11:51 IST)

'रामायण' की महिमा दुनिया तक पहुंचा रहे अल्लू अर्जुन, जापानी में गीक पिक्चर्स के CEO को दी खास पेंटिंग

Allu Arjun Japan Visit
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने एक खास मुलाकात के दौरान जापान की गीक पिक्चर्स के सीईओ टोमात्सु कोसानो को पारंपरिक 'सीता राम कल्याणम' पेंटिंग गिफ्ट की। यह उनका तरीका था भारतीय संस्कृति और परंपराओं के लिए अपने सम्मान और जुड़ाव को दिखाने का।
 
बातचीत के दौरान अल्लू अर्जुन ने रामायण के बारे में भी बात की और उसके इतिहास, आध्यात्मिक महत्व और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता को समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे इसके मूल्य आज भी लोगों की जिंदगी में मायने रखते हैं। यह पूरा इंटरैक्शन दिखाता है कि कला और कहानियां आज भी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का एक मजबूत जरिया हैं।
 
इस पेंटिंग को भेंट करना भारत और जापान के बीच एक खास सांस्कृतिक संवाद जैसा था, जिसमें विरासत, आध्यात्मिकता और कला के प्रति साझा सम्मान देखने को मिला। इस मुलाकात ने यह भी दिखाया कि भारतीय सिनेमा और इंटरनेशनल क्रिएटिव कम्युनिटीज के बीच कनेक्शन लगातार मजबूत होता जा रहा है।
 
अल्लू अर्जुन हमेशा ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारतीय संस्कृति को गर्व के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं, और इस gesture ने एक बार फिर साबित किया कि कला और सिनेमा कैसे सीमाओं से परे जाकर अलग-अलग संस्कृतियों के बीच समझ और सम्मान को बढ़ाने का काम करते हैं।
 
ये भी पढ़ें
51 साल की उम्र में भी कुंआरे हैं अक्षय खन्ना, एक्टर का ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘खतरनाक विलेन’ बनने तक का शानदार सफर