सम्बंधित जानकारी
- मुकुल रॉय का निधन: टीएमसी के कद्दावर नेता और पूर्व रेल मंत्री नहीं रहे
- मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, 13 राज्यों में बारिश की चेतावनी
- Gujarat तट पर ‘अल मुख्तार’ नाव जब्त: करोड़ों की विदेशी सिगरेट के साथ 4 ईरानी गिरफ्तार
- मेक्सिको में ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’ ढेर: मिलिट्री ऑपरेशन के बाद हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
- सावधान! आपके नल से मौत तो नहीं आ रही? देश के 34 राज्यों में 70% जल स्रोत जहरीले, डराने वाले हैं ये आंकड़े
दिल्ली में फिर शर्मनाक घटना: नॉर्थईस्ट की युवतियों पर नस्लीय टिप्पणी, वीडियो वायरल
दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की तीन युवतियों के साथ कथित नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला सामने आया है। एसी ठीक कराने के दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और नस्लीय शत्रुता फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया। ALSO READ: सावधान! आपके नल से मौत तो नहीं आ रही? देश के 34 राज्यों में 70% जल स्रोत जहरीले, डराने वाले हैं ये आंकड़े
युवतियों के घर के नीचे रहने वाले हर्ष सिंह और रूबी जैन ने न केवल इलेक्ट्रिशियन से मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई युवतियों पर नस्लीय और चरित्रहीन टिप्पणियां भी कीं। इन युवतियों को 'सेक्स वर्कर' तक कहा गया। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें नॉर्थईस्ट समुदाय को टारगेट करते हुए अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणियां की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें आरोपी महिला पीड़ित महिला से कहती है कि वह 500 रुपए में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली है। उसका पति कितना जवान है अगर ये जानना है तो मेरे पति के साथ बेडरूम में चली जा।
"You are a sex worker…"
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) February 23, 2026
"Go & taste my husband. My bed is open."
North East UPSC aspirant girls in New Delhi were hurled with racist slurs like "sex worker," "momo," "parlour lady," and "drug addict..".
Savarna couple, Harsh Singh and Ruby, kept passing racial slurs.… pic.twitter.com/pIh1pWz2tv
क्या बोले मेघालय सीएम
मेघालय के सीएम के संगमा ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली की घटना को देखते हुए ही यह टिप्पणी की है।
Discrimination against North East People must stop
— Conrad K Sangma (@SangmaConrad) February 22, 2026
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और नस्लीय शत्रुता बढ़ाने (धारा 196) जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
