भारतीय नौसेना ने ऑफशोर गैस रिसाव को रोकने में ओएनजीसी की मदद की
मुंबई। भारतीय नौसेना केवल समुद्र की ही रखवाली नहीं करती बल्कि जरूरत पड़ने पर वह दूसरों की मदद के लिए सदैव मदद रहती है। रविवार के दिन भारतीय नौसेना को ऑफशोर ओएनजीसी फ्लेटफॉर्म एस 1-6 पर एक गैस रिसाव की सूचना दी गई थी।
चूंकि ओएनजीसी क्षेत्र हेलिकॉप्टर प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण मिशन पूरा नहीं कर सके, इसलिए भारतीय नौसेना से सहायता के लिए अनुरोध किया गया। भारतीय नौसेना ने ओएनजीसी तकनीकी टीम को स्थानांतरित करने के लिए सीकिंग 42सी हेलिकॉप्टर र का उपयोग किया। यही नहीं उसने गैस रिसाव को रोकने के लिए ओएनजीसी की मदद भी की।
दरसल भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर को इस मिशन को पूरा करने के लिए काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा क्योंकि इसमें 30 से अधिक समुद्री मील की मजबूत और गहरी हवाएं शामिल थीं।
इस मिशन में भारतीय नौसेना के मरम्मत दल को अपूर्ण अपतटीय प्लेटफॉर्म पर हेलीपैड के छोटे आकार के कारण जूझना भी पड़ा लेकिन उसके इस साहसिक मिशन की वजह से संभावित खतरा भी टल गया।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है।
वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और....
और पढ़ें