1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. helicopter crash in uttarkashi

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा, 5 की मौत

helicopter crash
Uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह गंगनानी के समीप एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
 
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह पौने नौ बजे ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई।
 
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने बताया कि हेलीकॉप्टर देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से यमुनोत्री के खरसाली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था जिसके पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। एसडीआरएफ के अनुसार हेलीकॉप्टर 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में सवार चार लोग मुंबई तथा दो अन्य आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। ईश्वर हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
धामी ने कहा कि प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
पाकिस्तान के लाहौर में धमाकों से हड़कंप, सायरन की आवाजें बढ़ा रही दहशत