1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat Municipal Elections Results

गुजरात नगर पालिका चुनाव परिणाम : भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Gujarat Municipal Elections
अहमदाबाद। गुजरात की 74 नगरपालिकाओं के लिए हुई वोटिंग के परिणाम सोमवार को आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। गुजरात नगर पालिका चुनाव भाजपा 30 सीटों पर जीती, 14 सीटों पर आगे। कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है।
 
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद निकाय के लिए 17 फरवरी को 74 नगरपालिकाओं, दो जिला पंचायत, 17 तालुका पंचायत और करीब 1400 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण वोटिंग संपन्न हुई थी। दाहोद में सबसे ज्यादा 76.67 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं राजकोट में सबसे कम 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। गुजरात की 75 नगरपालिका के लिए चुनाव होना था, लेकिन एक नगरपालिका में निर्विरोध उम्मीदवार का चयन हो गया। अमरेली जिले की जाफराबाद नगरपालिका की सभी 28 सदस्यों की निर्विरोध चुन लिया गया है।