1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PNB scam, BJP, Congress leader, Nirmala Sitaraman

पीएनबी घोटाले में कांग्रेस नेता शामिल : भाजपा

PNB scam
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने का आरोप दोहराते हुए शनिवार को फिर कहा कि मोदी सरकार को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई, उसने ठोस कार्रवाई की है।


भाजपा की वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान 2011 में बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से घोटाले की शुरुआत हुई थी। उस अधिकारी ने नीरव मोदी की कंपनी गीतांजलि जेम्स को ॠण के लिए जो लेटर ऑफ अंडरस्टेंडिंग (एलओयू) जारी किया उसे कोर बैंकिंग सिस्टम में नहीं डाला जाता था। उस अधिकारी के सेवानिवृत्‍त होने के बाद घोटाले की जानकारी हुई।

श्रीमती सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सरकारी पद और प्रशासनिक प्रणाली का दुरुपयोग कर घोटाला किया और अब लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ का सहारा लेकर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 में नीरव मोदी की एक कंपनी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी और पुत्र आविष्कार मानव सिंघवी शेयरधारक थे। (वार्ता)
अगला लेख
विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए : सुमित्रा महाजन