1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Imran Khan marriage Bushra Maneka

पांच बच्चों की मां से इमरान खान ने रचाया तीसरा ब्याह

Imran Khan
लाहौर। कुछ समय पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की शादी की खबरें मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान ने इन खबरों का खंडन किया था। अब इस खबर की पुष्टि हो गई है। इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि उनकी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीके इंसाफ ने कर दी है। 
 
इमरान खान ने बुशरा मनेका से तीसरा निकाह किया है। पार्टी ने बताया है कि विवाह समारोह बुशरा के घर ही हुआ। इमरान खान की यह तीसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ से की थी। उनसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के दो बेटे हैं। उनकी यह शादी 9 साल तक चली। 
 
इसके बाद इमरान ने 42 वर्षीया रेहम खान से पिछले साल जनवरी में शादी की थी और उसी साल अक्टूबर में दोनों का तलाक हो गया। टीवी पत्रकार रेहम के साथ इमरान खान की शादी महज 10 महीने में ही टूट गई।  शादी में करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। 
 
बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। बुशरा मनेका पाकिस्तान के पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। बुशरा कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका 'पिंकी' के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।
अगला लेख
गुजरात नगर पालिका चुनाव परिणाम : भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर