1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dalit boy accused of stealing wire

Rajasthan : दलित लड़के पर लगा तार चुराने का आरोप, निर्वस्त्र कर की पिटाई, नाचने को किया मजबूर

Dalit boy accused of stealing wire
Dalit boy accused of stealing wire : राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान तार चुराते हुए पकड़े जाने के बाद 12 वर्षीय दलित लड़के की पिटाई कर निर्वस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया गया और वीडियो भी बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑनलाइन मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का चार-पांच व्यक्तियों के साथ एक गाने पर नाच रहा है। वीडियो में लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला वीडियो मिलने और पीड़ित का पता चलने के बाद सामने आया। पुलिस ने पीड़ित के परिवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात को उनका बेटा जीएडी सर्किल में आयोजित एक मेले में ‘कॉमेडी’ कार्यक्रम में गया था और रात 1 से 4 बजे के बीच करीब चार-पांच लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया और तार चोरी करने का आरोप लगाकर पीट दिया।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को निर्वस्‍त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया और वीडियो बनाई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सेन (25) के रूप में हुई है।
डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक ‘म्यूजिक’ कंपनी का हिस्सा थे और उन्हें शक था कि पीड़िता ने उनके म्यूजिक सिस्टम से तार चुराए हैं। शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Bank Holiday List : सितंबर में इन दिनों बैंकों में इस दिन रहेगा अवकाश, नोट कर लें तारीखें