शनिवार, 14 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Alwar Congress MLA Zuber Khan passes away
Last Updated : शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (11:58 IST)

Rajasthan: 4 बार के कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक

Rajasthan: 4 बार के कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन, सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक - Alwar Congress MLA Zuber Khan passes away
Zuber Khan passes away : राजस्थान के अलवर (Alwar) की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबेर खान (Zuber Khan) का शनिवार सुबह निधन हो गया। खान की पत्नी साफिया जुबेर ने जयपुर में बताया कि उनके शौहर कुछ समय से बीमार थे। खान ने आज सुबह 5.50 बजे अंतिम सांस ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।
 
4 बार के विधायक थे जुबेर : गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा कि जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे एवं आखिरी समय तक जनसेवा में लगे रहे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। जुबेर 4 बार के विधायक थे। वे सबसे पहले 1990 में विधायक चुने गए। इसके बाद 10वीं, 12वीं व अब 16वीं विधानसभा के सदस्य थे। वे विधानसभा की प्राक्कलन सहित अनेक समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। अध्ययन के दौरान जुबेर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (नई दिल्‍ली) छात्रसंघ के अध्यक्ष भी थे।
 
कांग्रेस विधायकों की संख्या घटी : जुबेर खान के निधन से राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं जिनमें से अब 7 सीटें खाली हैं। 5 विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे और भाजपा के 1 विधायक का कुछ समय पहले निधन हो गया था।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
केजरीवाल की हनुमान भक्ति, पत्नी समेत बजरंग बली का आशीर्वाद लेने पहुंचे