1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Zaira Wasim lashed out at Nitish Kumar over hizab case
Last Updated : मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (18:26 IST)

नीतीश कुमार पर भड़कीं जायरा वसीम, हिजाब खींचने पर सुनाई खरी-खोटी, कहा, माफी मांगो सीएम

Zaira Wasim lashed out at Nitish Kumar
एक्‍ट्रेस जायरा वसीम सीएम नीतीश कुमार पर भड़क गई हैं। उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार से माफी मांगने की बात कही है। बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पटना के एक इवेंट से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला का हिजाब खींचते हुए नजर आ रहे हैं। मामले पर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है और अब एक्ट्रेस रह चुकी जायरा वसीम ने मुख्यमंत्री की हरकत पर तीखी टिप्पणी करते हुए रिएक्शन दिया है।

यह वीडियो वायरल हो रहा है, जो पटना इवेंट का है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने स्टेज पर पहुंची एक महिला का हिजाब खींच दिया। इवेंट की वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बीच नीतीश कुमार की वायरल वीडियो पर फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम ने तीखी टिप्पणी की है।

नीतीश पर क्‍यों भड़की जायरा : जायरा वसीम का एक हालिया ट्वीट चर्चा में आ गया है। अभिनेत्री रह चुकी जायरा ने सीएम की इस हरकत को पूरी तरह से गलत बताते हुए एक नोट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसका समर्थन यूजर्स ने भी किया है। नीतीश कुमार की महिला का हिजाब खींचने की घटना पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जायरा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, एक महिला की मर्यादा और गरिमा खिलावड़ करने की चीज कभी भी नहीं हो सकती है। खासतौर पर किसी सार्वजनिक मंच पर ऐसा करना बिल्कुल गलत है।

नकाब खींचना गलत है : जायरा ने आगे लिखा कि एक मुस्लिम महिला होने के नाते किसी दूसरी लेडीज के नकाब को लापरवाही के साथ खींचते हुए देखना और फिर चेहरे की उस बेपरवाह मुस्कान को देखना सच में गुस्सा दिलाने वाला है। सत्ता किसी को भी यह ताकत नहीं देती है कि आप अपनी सीमाओं को लांघ दें। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला : यह घटनाक्रम सोमवार का है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक नई रिक्रुट हुई डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दिया था। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखने को मिला कि महिला स्टेज पर नकाब के साथ आई। इस पर सीएम ने गुस्से में आते हुए कहा, ये क्या है? इसके बाद उन्होंने खुद उनका नकाब खींचते हुए नीचे कर दिया। इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है और लोग सीएम को ऐसा करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
यूपी में कमजोर परिवारों का बड़ा संबल बनी योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना