मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. luthra brothers deported to india, goa police arrested them from airport
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 (15:35 IST)

भारत डिपोर्ट हुए लूथरा ब्रदर्स, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

luthra brothers
Luthra Brothers news in hindi : गोवा के अरपोरा में 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। गोवा पुलिस की एक टीम ने दोनों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
 
गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज बैंकाक से दिल्ली लाया गया। CBI की टीम उन्हें गोवा पुलिस को सौंपा। उन्हें आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि 6 दिसंबर की रात को गोवा स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 5 पर्यटक समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त लूथरा ब्रदर्स दिल्ली में थे और घटना के फौरन बाद वो इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से थाईलैंड भाग निकले।
 
लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। इंटरपोल के ब्लू कॉर्नर नोटिस और भारत सरकार द्वारा पासपोर्ट रद्द करने के बाद थाईलैंड में पुलिस ने 9 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। 
 
CBI की टीम के थाईलैंड पहुंचने के बाद दोनों की प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को भारत को सौंप दिया। अब गोवा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उन्हें गोवा ले जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अलविदा 2025: पूरे वर्ष भारत के ये साधु-संत और कथावाचक रहे चर्चा में